जगदलपुर: जिला कार्यालय में नशामुक्ति अभियान के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई
नशामुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टोरेट के आस्था सभागार में आयोजित उक्त बैठक में अपर कलेक्ट सीपी बघेल सहित एसडीएम भरत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक तथा पुलिस, स्कूल शिक्षा के अधिकारी उपस्थित रहे।