जगदलपुर: खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने किया पदभार ग्रहण
जगदलपुर में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने पदभार ग्रहण किया। आपको बता दें कि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह भारद्वाज कों युक्तियुक्तकरण के दौरान गलत जानकारी देने के कारण निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद से जगदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त हो गया था।जिसके बाद जिला प्रशासन ने अनिल दास कों जगदलपुर का खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त कर दिया था।