जगदलपुर: विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप ने बुरूंदवाड़ा सेमरा एवं करनपुर में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व सांसद महेश कश्यप ने बुरूंदवाड़ासेमरा एवं करनपुर में लाखों के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने बुरूंदवाड़ासेमरा में सीसी सड़क निर्माण 700 मीटर लागत 19.15 लाख रूपए ,सी सी सडक 100 मीटर लागत 3.17 लाख का कार्य शामिल है।