जगदलपुर: जिला कार्यालय में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में आम जनता से सुनीं समस्याएं और शिकायतें
सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन पर जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर सीपी बघेल ने जनदर्शन में उपस्थित आवेदकों से माँग और शिकायत प्राप्त कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।