सीकरी: रूपवास में नवविवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
भरतपुर के रूपवास क्षेत्र के गांव कारई में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका प्रिया के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।