पुलिस थाना नया शहर के थानाधिकारी श्री सुरजीत जी द्वारा जैसलमेर रोड पर अनावश्यक रूप से वाहन नहीं रोकने एवं सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं करने की समझाइश की गई।
साथ ही दुकानदारों को सड़क व सार्वजनिक स्थान पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए भी समझाइश देते हुए चेतावनी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने आमजन एवं दुकानदारों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सड़क को सुचारु रखने और अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है।