🚨 एटीएम कैश वैन लूट में बड़ी बरामदगी
पांचू पुलिस ने 46 लाख रुपए किए बरामद
बीकानेर। 51 लाख रुपए की एटीएम कैश वैन लूट के मामले में पांचू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटी गई रकम में से 46 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।
मामले में कैश वैन के कर्मचारी कस्टोडियन सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लूटी गई रकम की बरामदगी की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में एक बड़ी कड़ी जुड़ गई है। शेष रकम और वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पुलिस की जांच एवं पूछताछ जारी है।
Bikaner, Bikaner | Aug 11, 2026