‘हर घर तिरंगा’ अभियान: ग्रामीण हाट में सजा तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला
जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन एवं श्रीमती सुमन छाजेड़ ने फीता काटकर किया दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
देशभक्ति के रंग में रंगा ग्रामीण हाट, स्थानीय उत्पादों और लोक संस्कृति ने बढ़ाई मेले की रौनक
बीकानेर, 11 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्रामीण हाट परिसर में दो दिवसीय ‘तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले’ का आयोजन शुरू हुआ। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन एवं श्रीमती सुमन छाजेड़ ने फीता काटकर मेले एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने आमजन से अभियान में