धमदाहा: मीरगंज पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रेलर किए जब्त
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रेलर जब्त किए। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।