गुना नगर: महावीरपुरा: व्यापारी से धोखाधड़ी, ट्रक चालक 200 बोरी पशु आहार लेकर फरार, कोतवाली में मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के महावीरपुरा में व्यापारी से धोखाधड़ी हो गई। 21 फरवरी को दर्ज मामले में व्यापारी देवेंद्र साहू ने पुलिस को बताया, देवास से 600 बोरी पशु आहार मंगाया था, ट्रक चालक 500 बोरी उतारी, ट्रक में बची 100 और दुकान से लोड की 100 बोरी कुल 200 बोरी बेरखेड़ी दीनू किराना पर देने गया था रास्ते में लापता हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।