गुन्नौर: गांव चंदूनगला निवासी महिला ने रास्ते के विवाद में चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चंदूनगला निवासी प्रेमलता पत्नी तेजपाल ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते के विवाद के चलते गांव के ही चार लोगों ने मारपीट की है। आरोप है कि बचाने आई महिला की भतीजी शीतल के साथ भी मारपीट की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।