जतारा: करमौरा: भूसा माफिया का खेल जारी, ओवरलोड पिकअप ने तोड़ी बिजली लाइन, ग्रामीणों के रोकने पर चालक फरार
जिले में अवैध भूसा कारोबार लगातार बढ़ रहा है। बीती रात करमौरा बस स्टैंड पर भूसे से भरी ओवरलोड पिकअप ने बिजली लाइन तोड़ दी। ग्रामीणों ने वाहन रोककर हंगामा किया और क्षतिग्रस्त तार ठीक कराए।बताया जा रहा है कि वाहन यूपी नंबर का था और पूछताछ बढ़ते ही चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अवैध भूसा पर