बिसवां: गौलोक कोंडर क्षेत्र में बाढ़ के पानी में लापता हुआ एक व्यक्ति का अंधेरा हो जाने के कारण रोका गया तलाशी कार्य
जंगल टपरी गांव में एक व्यक्ति पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और उसके बाद उसका पता नहीं चल सका। तहसील प्रशासन की मौजूदगी में स्थानीय लोग और गोताखोरों की मदद से पानी में काफी देर तक तलाश की गई। जिसके बाद अंधेरा हो जाने के कारण तलाश का कार्य अगले दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अगले दिन से दोबारा तलाश कार्य गोताखोरों की मदद से कराया जायेगा।