भीलवाड़ा: एमजी अस्पताल की घटनाओं के विरोध में भगवान चारभुजानाथ को सौंपा ज्ञापन, दिवंगत प्रसूताओं को दी श्रद्धांजलि
भीलवाड़ा। महात्मा गांधी चिकित्सालय के एमसीएच विंग में हुई प्रसूताओं की मौतों के विरोध में शुक्रवार शाम सर्व समाज भीलवाड़ा के तत्वावधान में पुराना भीलवाड़ा स्थित श्री चारभुजानाथ बड़ा मंदिर में श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा आयोजित की गई।