Public App Logo
सतना: पढ़ाई की उम्र में मासूमों के हाथों में थमाया फावड़ा, सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल ​सतना (मध्य प्रदेश): जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय (त्योधंरा नंबर-1) से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई छोड़कर हाथों में फावड़ा थामे गिट्टी-मिट्टी भरते और तगाड़ी ढोते नज़र आ रहे हैं। ​वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि जहां एक तरफ शिक्षक स्कूल के भीतर आराम फरमाते रहे, वहीं दूसरी तरफ मासूम बच्चों से मजूदरी कराई जा रही थी। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है: ​जांच के निर्देश: जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सलोनी शर्मा ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को जांच के आदेश दिए हैं। ​शिक्षकों पर होगी कार्रवाई: जांच में यह पता लगाया जा � - Unchahara News