हलसी: हलसी सहित कई जगहों पर आग से सुरक्षा के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया
शनिवार को अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी विनीता लता के नेतृत्व में टीम द्वारा अग्नि प्रवण काल को देखते हुए हलसी सहित लखीसराय जिला अंतर्गत कुल 29 स्थानो पर झुग्गी झोपड़ी में विशेष अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूक किया गया. अपराह्न 6:02 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक लोगों को मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया.