नरवल: महाराजपुर के युवक का अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर में एक युवक का अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महाराजपुर के खजुरिया के रहने वाले युवक का अवैध तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई। पुलिस आयुक्त ने प्रकरण में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित कर दिया। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि युवक की तलाश की जा रही है।