नरवल: महाराजपुर में दबंगों के हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
महाराजपुर के प्रेमपुर गांव में बीती 21 फरवरी को दुकान के बाहर बैठे मनीष उत्तम पर दबंगों ने हमला कर दिया था। जिसमें मनीष उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने जानकारी दी कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।