नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन, पुलिस आयुक्त से की गई शिकायत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। अवैध खनन होते वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत कर दी गई और कई खनन माफियाओं के नाम शिकायत में लिख दिए गए। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक महाराजपुर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।