समस्तीपुर के विभूतिपुर स्थित सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ आज फिर प्रशासन का बुलडोजर चला। अधिकारियों की मौजूदगी में दो-दो जेसीबी मशीनों से कार्रवाई की गई। लोगों ने कई अस्थायी दुकानें और झोपड़ियां खुद हटा लीं, जबकि शेष अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं, दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए रेलवे की जमीन पर गड्ढे भी खुदवाए जा रहे हैं।
#samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow