समस्तीपुर के पूसा कृषि विश्वविद्यालय में पांचवां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने 44 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित
समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में शुक्रवार को पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न संकायों और पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल के विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति डॉ. एसपी पांडेय ने मिथिला की परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र, पाग और गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर दीक्षांत समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।
समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले 44 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। वहीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी
Samastipur, Samastipur | Nov 20, 2026