ढीमरखेड़ा: विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने आईटीआई ढीमरखेड़ा का किया निरीक्षण, भवन निर्माण का दिया आश्वासन
बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ने शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा (उमरियापान) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आईटीआई भवन के शीघ्र निर्माण हेतु हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य विकास कार्यों में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही।