Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka

तहसील दिवस पहुंचे बच्चे की फरियाद की खुली हकीकत, जांच में सामने आई पारिवारिक विवाद की असल कहानी . #लखीमपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में कक्षा-8 के एक छात्र की फरियाद पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। जांच के दौरान मामले की वास्तविक स्थिति सामने आई। बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है। वह स्कूल से टीसी कटवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन सीधे तहसील पहुंच गया। पड़ताल में पता चला कि बच्चे के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक पुत्र है, जिसकी मां का निधन हो चुका है और वह वर्तमान में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे पर ताला लगा था, वह उसी पुत्र के हिस्से का बताया गया। शिकायत करने वाला छात्र दूसरी पत्नी से है। वहीं, बच्चे के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए गए। प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की शिक्षा और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम की त्वरित पहल से बच्चे की शिकायत के पीछे छिपी वास्तविक स्थिति सामने आ गई।

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

MORE NEWS

करोड़ों की लागत से बना बालिका इंटर कॉलेज 09 साल से बंद, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने सरकार पर साधा निशाना
.
#हरदोई: जिला मुख्यालय के सर्कुलर रोड पर करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित म्यूनिसिपल बालिका इंटर कॉलेज पिछले नौ वर्षों से बंद पड़ा है। भवन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद कॉलेज में आज तक शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका, जिससे बेटियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि कॉलेज का निर्माण 12 जून 2017 को पूरा हो गया था, लेकिन आज तक इसका संचालन शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कॉलेज शुरू कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये की सार्वजनिक धनराशि खर्च होने के बावजूद कॉलेज बंद रहने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि केवल चुनिंदा क्षेत्रों का दौरा कर प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं, जबकि शहर की जर्जर सड़कें, जलभराव और अन्य मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है।

रामज्ञान गुप्ता ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जनता अब सरकार के वादों से संतुष्ट नहीं है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

इस दौरान समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता 'मिन्ना', जिला महासचिव अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव 'दीपू', शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
#रिपोर्ट: अखिल सिंह | द टेलीकास्ट न्यूज़

करोड़ों की लागत से बना बालिका इंटर कॉलेज 09 साल से बंद, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने सरकार पर साधा निशाना . #हरदोई: जिला मुख्यालय के सर्कुलर रोड पर करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित म्यूनिसिपल बालिका इंटर कॉलेज पिछले नौ वर्षों से बंद पड़ा है। भवन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद कॉलेज में आज तक शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका, जिससे बेटियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि कॉलेज का निर्माण 12 जून 2017 को पूरा हो गया था, लेकिन आज तक इसका संचालन शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कॉलेज शुरू कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये की सार्वजनिक धनराशि खर्च होने के बावजूद कॉलेज बंद रहने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधि केवल चुनिंदा क्षेत्रों का दौरा कर प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं, जबकि शहर की जर्जर सड़कें, जलभराव और अन्य मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। रामज्ञान गुप्ता ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जनता अब सरकार के वादों से संतुष्ट नहीं है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। इस दौरान समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता 'मिन्ना', जिला महासचिव अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव 'दीपू', शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। #रिपोर्ट: अखिल सिंह | द टेलीकास्ट न्यूज़

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

अनाथ किशोर से मारपीट, दबंगों पर गुंडागर्दी का आरोप 
.
#हरदोई: जिले के संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम सोम में एक 16 वर्षीय अनाथ किशोर के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

बताया गया कि 16 वर्षीय मुशर्रफ, जो अपने माता-पिता के निधन के बाद छोटी किराना दुकान चलाकर जीवनयापन करता है, शनिवार शाम दुकान का सामान लेने बाजार जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही हसीब नामक युवक ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
#रिपोर्ट: अखिल सिंह चंदेल
द टेलीकास्ट न्यूज़

अनाथ किशोर से मारपीट, दबंगों पर गुंडागर्दी का आरोप . #हरदोई: जिले के संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम सोम में एक 16 वर्षीय अनाथ किशोर के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया गया कि 16 वर्षीय मुशर्रफ, जो अपने माता-पिता के निधन के बाद छोटी किराना दुकान चलाकर जीवनयापन करता है, शनिवार शाम दुकान का सामान लेने बाजार जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही हसीब नामक युवक ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। #रिपोर्ट: अखिल सिंह चंदेल द टेलीकास्ट न्यूज़

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

हरदोई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह और शक्ति प्रदर्शन से गूंजा जनपद
.
#हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जनपद में प्रथम आगमन पर सोमवार को पूरे जिले में उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश भी भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। जिले की सीमा से लेकर प्रताप नगर चौराहा स्थित एसके लॉन तक जगह-जगह भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बरगदिया गांव के समीप जनपद की सीमा पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता कई घंटे पहले से ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए डटे रहे। बारिश के बीच छातों का सहारा लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत में पूरी ऊर्जा के साथ इंतजार किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।
बताते चलें कि नैमिषारण्य में मां ललिता देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद हरदोई पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद स्वागत का सिलसिला लगातार जारी रहा और काफिला जहां-जहां पहुंचा, वहां पहले से मौजूद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ उनका अभिनंदन किया।
ढोल-नगाड़ों की गूंज, "भारत माता की जय", "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" और "अवधेश द्विवेदी जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरा वातावरण भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। समर्थकों में अपने-अपने नेताओं के प्रति भी विशेष उत्साह दिखाई दिया और पूरे मार्ग पर संगठन की एकजुटता एवं जनाधार का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।
क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पिछले दो दिनों से पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सड़क किनारे भाजपा के झंडों, स्वागत द्वारों, बैनरों और होर्डिंगों की भरमार रही। स्थानीय नेताओं के स्वागत संदेशों से सजे बड़े-बड़े होर्डिंग संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के समर्पण का संदेश दे रहे थे।
शाम लगभग पांच बजे हरदोई जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत समारोह और अधिक भव्य हो गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग पर फूलों की वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के बीच काफिला प्रताप नगर चौराहा स्थित एसके लॉन पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरदोई के कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर विजय प्राप्त करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन ने हरदोई में भाजपा संगठन के भीतर नई ऊर्जा का संचार किया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति और स्वागत कार्यक्रमों की भव्यता ने यह संदेश दिया कि संगठन आगामी चुनावों को लेकर पूरी मजबूती और उत्साह के साथ मैदान में उतर चुका है।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

हरदोई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह और शक्ति प्रदर्शन से गूंजा जनपद . #हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जनपद में प्रथम आगमन पर सोमवार को पूरे जिले में उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश भी भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। जिले की सीमा से लेकर प्रताप नगर चौराहा स्थित एसके लॉन तक जगह-जगह भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बरगदिया गांव के समीप जनपद की सीमा पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता कई घंटे पहले से ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए डटे रहे। बारिश के बीच छातों का सहारा लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत में पूरी ऊर्जा के साथ इंतजार किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। बताते चलें कि नैमिषारण्य में मां ललिता देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद हरदोई पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद स्वागत का सिलसिला लगातार जारी रहा और काफिला जहां-जहां पहुंचा, वहां पहले से मौजूद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, "भारत माता की जय", "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" और "अवधेश द्विवेदी जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरा वातावरण भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। समर्थकों में अपने-अपने नेताओं के प्रति भी विशेष उत्साह दिखाई दिया और पूरे मार्ग पर संगठन की एकजुटता एवं जनाधार का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पिछले दो दिनों से पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सड़क किनारे भाजपा के झंडों, स्वागत द्वारों, बैनरों और होर्डिंगों की भरमार रही। स्थानीय नेताओं के स्वागत संदेशों से सजे बड़े-बड़े होर्डिंग संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के समर्पण का संदेश दे रहे थे। शाम लगभग पांच बजे हरदोई जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत समारोह और अधिक भव्य हो गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग पर फूलों की वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के बीच काफिला प्रताप नगर चौराहा स्थित एसके लॉन पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरदोई के कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर विजय प्राप्त करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन ने हरदोई में भाजपा संगठन के भीतर नई ऊर्जा का संचार किया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति और स्वागत कार्यक्रमों की भव्यता ने यह संदेश दिया कि संगठन आगामी चुनावों को लेकर पूरी मजबूती और उत्साह के साथ मैदान में उतर चुका है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

अवगत कराना है कि दिनांक 18.07.2026 को शाम 7.00 बजे थाना पाली के ग्राम सहजनपुर के ब्रजेश राठौर पुत्र रामपाल बाजार से चकरोड द्वारा अपने गांव वापस आ रहे थे रास्ते में इन्हें 1.प्रिंस पुत्र नथुनी 2. नन्हे पुत्र विशेश्वर ने इनके साथ मारपीट की व इनकी मोपेड व मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में वादी से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त नन्हे को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा दी गई बाइट-
@Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup

अवगत कराना है कि दिनांक 18.07.2026 को शाम 7.00 बजे थाना पाली के ग्राम सहजनपुर के ब्रजेश राठौर पुत्र रामपाल बाजार से चकरोड द्वारा अपने गांव वापस आ रहे थे रास्ते में इन्हें 1.प्रिंस पुत्र नथुनी 2. नन्हे पुत्र विशेश्वर ने इनके साथ मारपीट की व इनकी मोपेड व मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में वादी से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त नन्हे को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मार्तंड प्रकाश सिंह द्वारा दी गई बाइट- @Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026

5 महीने से वेतन नहीं, बीमारी से जूझ रही महिला होमगार्ड अस्पताल में फफक-फफक कर रो पड़ी। खाकी वर्दी में छलके आंसुओं ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आखिर ड्यूटी निभाने वालों को अपना हक पाने के लिए कब तक इस तरह बेबस होना पड़ेगा?

5 महीने से वेतन नहीं, बीमारी से जूझ रही महिला होमगार्ड अस्पताल में फफक-फफक कर रो पड़ी। खाकी वर्दी में छलके आंसुओं ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आखिर ड्यूटी निभाने वालों को अपना हक पाने के लिए कब तक इस तरह बेबस होना पड़ेगा?

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

तहसील दिवस पहुंचे बच्चे की फरियाद की खुली हकीकत, जांच में सामने आई पारिवारिक विवाद की असल कहानी . #लखीमपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में कक्षा-8 के एक छात्र की फरियाद पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। जांच के दौरान मामले की वास्तविक स्थिति सामने आई। बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता है। वह स्कूल से टीसी कटवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन सीधे तहसील पहुंच गया। पड़ताल में पता चला कि बच्चे के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से एक पुत्र है, जिसकी मां का निधन हो चुका है और वह वर्तमान में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे पर ताला लगा था, वह उसी पुत्र के हिस्से का बताया गया। शिकायत करने वाला छात्र दूसरी पत्नी से है। वहीं, बच्चे के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए गए। प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की शिक्षा और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम की त्वरित पहल से बच्चे की शिकायत के पीछे छिपी वास्तविक स्थिति सामने आ गई। - Hardoi News