Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

हरदोई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह और शक्ति प्रदर्शन से गूंजा जनपद . #हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जनपद में प्रथम आगमन पर सोमवार को पूरे जिले में उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश भी भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। जिले की सीमा से लेकर प्रताप नगर चौराहा स्थित एसके लॉन तक जगह-जगह भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बरगदिया गांव के समीप जनपद की सीमा पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता कई घंटे पहले से ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए डटे रहे। बारिश के बीच छातों का सहारा लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत में पूरी ऊर्जा के साथ इंतजार किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। बताते चलें कि नैमिषारण्य में मां ललिता देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद हरदोई पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद स्वागत का सिलसिला लगातार जारी रहा और काफिला जहां-जहां पहुंचा, वहां पहले से मौजूद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, "भारत माता की जय", "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" और "अवधेश द्विवेदी जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरा वातावरण भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। समर्थकों में अपने-अपने नेताओं के प्रति भी विशेष उत्साह दिखाई दिया और पूरे मार्ग पर संगठन की एकजुटता एवं जनाधार का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पिछले दो दिनों से पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सड़क किनारे भाजपा के झंडों, स्वागत द्वारों, बैनरों और होर्डिंगों की भरमार रही। स्थानीय नेताओं के स्वागत संदेशों से सजे बड़े-बड़े होर्डिंग संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के समर्पण का संदेश दे रहे थे। शाम लगभग पांच बजे हरदोई जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत समारोह और अधिक भव्य हो गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग पर फूलों की वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के बीच काफिला प्रताप नगर चौराहा स्थित एसके लॉन पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरदोई के कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर विजय प्राप्त करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन ने हरदोई में भाजपा संगठन के भीतर नई ऊर्जा का संचार किया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति और स्वागत कार्यक्रमों की भव्यता ने यह संदेश दिया कि संगठन आगामी चुनावों को लेकर पूरी मजबूती और उत्साह के साथ मैदान में उतर चुका है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

MORE NEWS

"वंदे मातरम्" और "जय भीम" के नारों के साथ हज़ारों युवाओं का कारवाँ आगे बढ़ चुका है। यह सिर्फ़ एक मार्च नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य के लिए उठी हुई आवाज़ है।
#cjp #viralreelschallenge #highlights #viralreelsfacebook #viralvideochallenge

"वंदे मातरम्" और "जय भीम" के नारों के साथ हज़ारों युवाओं का कारवाँ आगे बढ़ चुका है। यह सिर्फ़ एक मार्च नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य के लिए उठी हुई आवाज़ है। #cjp #viralreelschallenge #highlights #viralreelsfacebook #viralvideochallenge

Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2026

अवगत कराना है कि दिनांक 20.07.2026 को थाना मझिला पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम तहजीब पुत्र मुजीब उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मझिला जनपद हरदोई का शव गांव के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया फारेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण द्वारा दी गई बाइट।
@Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup

अवगत कराना है कि दिनांक 20.07.2026 को थाना मझिला पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम तहजीब पुत्र मुजीब उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम दौलतपुर थाना मझिला जनपद हरदोई का शव गांव के निकट सड़क किनारे पड़ा मिला है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया फारेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

आवास विकास रोड पर बारिश से जलभराव, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

#शाहाबाद, हरदोई। मोहल्ला आवास विकास रोड पर बारिश के कारण जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन इस बार हालात और ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। नालियों की सफाई न होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पानी सड़कों पर ही भर जाता है।जलभराव की वजह से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
#रिपोर्ट:द टेलीकास्ट न्यूज/श्रवण कुमार

आवास विकास रोड पर बारिश से जलभराव, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल #शाहाबाद, हरदोई। मोहल्ला आवास विकास रोड पर बारिश के कारण जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन इस बार हालात और ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। नालियों की सफाई न होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पानी सड़कों पर ही भर जाता है।जलभराव की वजह से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। #रिपोर्ट:द टेलीकास्ट न्यूज/श्रवण कुमार

Hardoi, Hardoi | Jul 20, 2026

NEET रिजल्ट पर फिर बवाल: कानपुर की छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, 540 से घटकर 167 हुए अंक!
.
#दिल्ली/कानपुर। NEET-UG परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर रिजल्ट में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि आधिकारिक पोर्टल पर उनके अंक पहले 540 दिखे, लेकिन करीब दो घंटे बाद वही स्कोर घटकर 167 हो गया। इस मामले ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

आर्या सिंह, जो कानपुर के पनकी क्षेत्र की निवासी हैं, का कहना है कि उन्होंने एनटीए की आधिकारिक आंसर-की से अपनी OMR शीट का मिलान किया था, जिसके अनुसार उनके 609 अंक बनने चाहिए थे। उनका आरोप है कि OMR शीट अपलोड होने के दौरान सवालों के क्रम में गड़बड़ी थी और आपत्ति दर्ज कराने के बाद अपलोड की गई संशोधित OMR शीट का सीरियल नंबर भी बदल गया।

इस कथित तकनीकी गड़बड़ी के विरोध में आर्या अपने पूर्व सैनिक पिता राकेश सिंह के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन में शामिल हुई हैं। छात्रा का दावा है कि उनके पास स्क्रीनशॉट, टाइमस्टैम्प और चैलेंज सबमिशन सहित सभी दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और NTA के अधिकारियों को ईमेल भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे अदालत का रुख करेंगी।

वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि OMR शीट और स्कोरकार्ड में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है तथा छात्रा का वास्तविक स्कोर 167 ही है। फिलहाल यह मामला छात्रा और उसके परिवार के आरोपों तथा NTA के आधिकारिक खंडन के बीच है। यदि जांच या न्यायालय की कोई प्रक्रिया चलती है, तो उसके निष्कर्ष ही मामले की स्थिति स्पष्ट करेंगे।
#TheTelecast

NEET रिजल्ट पर फिर बवाल: कानपुर की छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, 540 से घटकर 167 हुए अंक! . #दिल्ली/कानपुर। NEET-UG परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर रिजल्ट में गंभीर तकनीकी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि आधिकारिक पोर्टल पर उनके अंक पहले 540 दिखे, लेकिन करीब दो घंटे बाद वही स्कोर घटकर 167 हो गया। इस मामले ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। आर्या सिंह, जो कानपुर के पनकी क्षेत्र की निवासी हैं, का कहना है कि उन्होंने एनटीए की आधिकारिक आंसर-की से अपनी OMR शीट का मिलान किया था, जिसके अनुसार उनके 609 अंक बनने चाहिए थे। उनका आरोप है कि OMR शीट अपलोड होने के दौरान सवालों के क्रम में गड़बड़ी थी और आपत्ति दर्ज कराने के बाद अपलोड की गई संशोधित OMR शीट का सीरियल नंबर भी बदल गया। इस कथित तकनीकी गड़बड़ी के विरोध में आर्या अपने पूर्व सैनिक पिता राकेश सिंह के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन में शामिल हुई हैं। छात्रा का दावा है कि उनके पास स्क्रीनशॉट, टाइमस्टैम्प और चैलेंज सबमिशन सहित सभी दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और NTA के अधिकारियों को ईमेल भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे अदालत का रुख करेंगी। वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि OMR शीट और स्कोरकार्ड में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है तथा छात्रा का वास्तविक स्कोर 167 ही है। फिलहाल यह मामला छात्रा और उसके परिवार के आरोपों तथा NTA के आधिकारिक खंडन के बीच है। यदि जांच या न्यायालय की कोई प्रक्रिया चलती है, तो उसके निष्कर्ष ही मामले की स्थिति स्पष्ट करेंगे। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

गोंडा : अवैध नशीली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

1.13 करोड़ की नकली नशीली दवाएं सीज 3 दिन चली छापेमारी में हुआ खुलासा 3 अवैध गोदामों में मिली नकली दवाएं एक आरोपी शिवम कसौधन गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमन कसौधन फरार, तलाश जारी 19 दवाओं के नमूने जांच को लैब भेजे गए बिना लाइसेंस संचालित तीनों गोदाम सीज NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत FIR दर्ज
नारकोटिक्स विभाग की 6 टीमों की संयुक्त कार्रवाई।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज

गोंडा : अवैध नशीली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई 1.13 करोड़ की नकली नशीली दवाएं सीज 3 दिन चली छापेमारी में हुआ खुलासा 3 अवैध गोदामों में मिली नकली दवाएं एक आरोपी शिवम कसौधन गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमन कसौधन फरार, तलाश जारी 19 दवाओं के नमूने जांच को लैब भेजे गए बिना लाइसेंस संचालित तीनों गोदाम सीज NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत FIR दर्ज नारकोटिक्स विभाग की 6 टीमों की संयुक्त कार्रवाई। #रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज

Hardoi, Hardoi | Jul 19, 2026

हरदोई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह और शक्ति प्रदर्शन से गूंजा जनपद . #हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जनपद में प्रथम आगमन पर सोमवार को पूरे जिले में उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश भी भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। जिले की सीमा से लेकर प्रताप नगर चौराहा स्थित एसके लॉन तक जगह-जगह भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बरगदिया गांव के समीप जनपद की सीमा पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता कई घंटे पहले से ही क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए डटे रहे। बारिश के बीच छातों का सहारा लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत में पूरी ऊर्जा के साथ इंतजार किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। बताते चलें कि नैमिषारण्य में मां ललिता देवी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद हरदोई पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद स्वागत का सिलसिला लगातार जारी रहा और काफिला जहां-जहां पहुंचा, वहां पहले से मौजूद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, "भारत माता की जय", "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" और "अवधेश द्विवेदी जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरा वातावरण भाजपा के रंग में रंगा नजर आया। समर्थकों में अपने-अपने नेताओं के प्रति भी विशेष उत्साह दिखाई दिया और पूरे मार्ग पर संगठन की एकजुटता एवं जनाधार का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पिछले दो दिनों से पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सड़क किनारे भाजपा के झंडों, स्वागत द्वारों, बैनरों और होर्डिंगों की भरमार रही। स्थानीय नेताओं के स्वागत संदेशों से सजे बड़े-बड़े होर्डिंग संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के समर्पण का संदेश दे रहे थे। शाम लगभग पांच बजे हरदोई जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत समारोह और अधिक भव्य हो गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग पर फूलों की वर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के बीच काफिला प्रताप नगर चौराहा स्थित एसके लॉन पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरदोई के कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर विजय प्राप्त करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन ने हरदोई में भाजपा संगठन के भीतर नई ऊर्जा का संचार किया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति और स्वागत कार्यक्रमों की भव्यता ने यह संदेश दिया कि संगठन आगामी चुनावों को लेकर पूरी मजबूती और उत्साह के साथ मैदान में उतर चुका है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज - Hardoi News