जांजगीर: बम्हनीडीह थाना में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस अभिरक्षा में मारपीट का बड़ा मामला
जांजगीर-चाम्पा के बम्हनीडीह थाना में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस अभिरक्षा में मारपीट का बड़ा मामला सामने आया है. मामले में ASI सुनील टैगोर को SP विजय पांडेय ने सस्पेंड किया है, वहीं थाना प्रभारी SI भवानी सिंह को लाइन अटैच किया गया है. अब बम्हनीडीह थाना की जिम्मेदारी SI केपी सिंह को सौंपी गई है।- दरअसल, आरोपी ठाकुर सिंह चंद्रभास की गिरफ्तारी 26 जुलाई को की गई थी।