जांजगीर: जांजगीर पुलिस की तत्परता से मंदिर की दान पेटी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल
जांजगीर पुलिस की रात्रि गश्त और त्वरित कार्रवाई के चलते एक मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक मुख्य आरोपी के साथ तीन विधि विरुद्ध संघर्षरत बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की रकम, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।