अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्व-सहायता समूह की दीदियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
डिंडौरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी सातों विकासखंडों में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान ग्राम झांकी माल में अंजली स्व-सहायता समूह की दीदियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई तथा नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य एवं सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रमों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” के संकल्प के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक योगाभ्यास ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक पहल का संदेश दिया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP
5 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026