वन स्टॉप सेंटर सखी डिंडोरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
डिंडोरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन स्टॉप सेंटर सखी, डिंडोरी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती सविता धार्वे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं ध्यान स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य का आधार बताते हुए सभी को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही तनावमुक्त जीवन, मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच के लिए योग की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती रितु खांडे, केस वर्कर श्रीमती स्मिता चौरसिया, सुरक्षा कर्मी श्री बृजमोहन हनुमंत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देता है। योग दिवस के आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP #InternationalYogaDay2026
9 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026