कैलारस के रिठौनिया में अवैध रूप से भंडारित डेढ़ लाख रुपये कीमत का 70 ट्रॉली रेत नष्ट किया👇
15 जून को थाना कैलारस पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए मय दल-बल की उपस्थिति में ग्राम रिठौनिया में पहुंचकर दबिश दी गई, तो वहां पर करीबन 70 ट्रॉली रेत अवैध रूप से भण्डारित पाया गया, तदोपरांत पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त बल द्वारा उक्त अवैध रूप से भण्डारित की गई करीबन 70 ट्रॉली (140 घनमीटर) रेत कीमती करीबन ₹1.54 लाख को 01 जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया गया।