बडोनी: दतिया एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, लंबित अपराध मामलों की समीक्षा की
Badoni, Datia | May 7, 2025 दतिया के पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जिले में लंबित अपराधों की समीक्षा, अपराधों के शीघ्र निराकरण, असामाजिक तत्वों पर अंकुश, तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना रहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारी उपस्थित रहें।