बडोनी: सिनावल में दुकान में घुसकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, जान से मारने की धमकी दी, मामला दर्ज
Badoni, Datia | May 4, 2025 सिनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सिनावल में एक महिला से छेड़छाड़ करने और छेडछाड का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिनावल पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। रविवार की दोपहर 03 बजे सिनावल पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय महिला जब अपनी घर पर थी। तभी एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर बुरी नियत से उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।