बडोनी: दतिया में मौसम का अचानक बदलाव, तेज हवाएं चलीं, बूंदाबांदी से गिरा तापमान
Badoni, Datia | May 5, 2025 दतिया जिले में सोमवर की शाम 04 बजे से मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ क्षेत्र में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई। धूल भरी आंधी के कारण शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया । बता दें कि जिले में सुबह तक मौसम सामान और धूप खिली हुई थी लेकिन दोपहर के बाद अचानक आसमान में काली बादल छाए और पहले धूल भरी तेज हवाएं चली उसके बाद शाम को बूंदाबांदी हुई।