बडोनी: ग्राम सीतापुर में बोरिंग मशीन से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, एक घायल, गोराघाट पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
Badoni, Datia | May 2, 2025 ग्राम सीतापुर में नलकूप खनन करने आए बोरिंग मशीन चालक ने मशीन को आगे पीछे किया। जिससे बोरिंग मशीन के ऊपर बैठे दो युवक नीचे गिर गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। शुक्रवार की शाम 07 बजे गोराघाट पुलिस ने बताया कि तमिलनाडू के जिला नामाक्कल निवासी शनमुगम पेरियासामी ग्राम सीतापुर में संतोष कुशवाहा के खेत में बोरिंग करने आया था।