बडोनी: ग्राम जिगना में तेज आंधी से बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, लाइन क्षतिग्रस्त
Badoni, Datia | May 6, 2025 दतिया जिले में एक घंटे चली तेज आंधी से ग्राम जिगना सहित आसपास के गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। धूल और कचरा आसमान में उड़ता रहा। आसमान में काली घटा छाई, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस कारण मौसम में ठंडक घुल गई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मंगलवार की शाम 06 बजे ग्रामीणों ने बताया कि आंधी के कारण कई पेड़ गिर गए।