अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने दी नृत्य प्रस्तुतियां
----
सतना 23 सितम्बर 2026/अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा स्नेह सदन विशेष विद्यालय पतेरी #सतना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर किरण के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों को अपनी प्रतिभा से परिचित कराया और समाज में दिव्यांगजनों की क्षमताओं एवं प्रतिभाओं के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमर सिंह ने दिव्यांगजनों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिव्यांगजनों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्नेह सदन विशेष विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कर्मचारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP