जिला पंचायत में शिक्षकों का सम्मान
सतना। जिला पंचायत सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सेवा निवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिक्षकों का
सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, महापौर योगेश
ताम्रकार, विंध्य प्राधिकरण उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, कार्यक्रम की आयोजिका एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह परिहार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सपना त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह, संजय सिंह कछवाह, श्रीमती आरती चौधरी, श्रीमती प्रियंका वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी पंकज सिंह परिहार, और डॉ. अर्चना शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचार नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव अनुकरणीय एवं वंदनीय रहा है।