नवागत सीईओ जिला पंचायत ने ग्रहण किया पदभार
---
सतना 23 सितम्बर 2026/नवागत सीईओ जिला पंचायत #सतना श्रीमती सपना त्रिपाठी ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। श्रीमती त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत के विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास, पंचायतों के कार्यों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP