पाली: पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात
Pali, Lalitpur | Jun 18, 2026 पाली क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश राजपूत ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद से मुलाकात की । उन्होंने पाली घटवार मार्ग सहित टूटी हुई सड़कों के पुनर्निर्माण, पाली तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय चालू कराए जाने एवं कस्बा पाली में इंटरमीडिएट कन्या विद्यालय खुलवाएं की विशेष तौर से मांग की।