परिहार: सिरसिया बाजार में घर से 10.4 किलो गांजा बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
एसएसबी सिरसिया बाजार और बेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर सिरसिया बाजार गांव में छापेमारी कर संजय महतो के घर से 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। मौके से संजय महतो के पुत्र रजनीश कुमार निराला और पत्नी अनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष अचल अनुराग और एसएसबी सहायक कमांडेंट दीपक मिश्रा के नेतृत्व में हुई। टीम में एसटीएफ के जवा