छतरपुर: ईशानगर थाना क्षेत्र के भेलसी में नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
ईशानगर थाना क्षेत्र के भेलसी में मनोज अहिरवार की नाबालिग बालिका रोशनी अहिरवार ने घर पर अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के द्वारा पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल शव को भेजा गया,जहां आज 6 जून दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।