गुन्नौर: गांव जिंजौड़ा डांडा निवासी युवक ने घर से नगदी, सोने-चांदी के जेवर ले जाने और मां के साथ मारपीट का आरोप लगाया
बबराला थाना क्षेत्र के गांव जिजौड़ा डांडा निवासी मोहित शर्मा पुत्र धर्मपाल शर्मा ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता है। आरोप है कि जनपद बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव सुजावली निवासी सोनू सहित दो व्यक्ति पीड़ित के घर पहुंचे थे। उस समय घर पर पीड़ित की मां और पत्नी मौजूद थीं ।