भंडरा: भंडरा के जमगाई पंचायत में ग्रामीणों को हिट एंड रन मामलों के नियम, मुआवजा प्रावधान व नि:शुल्क कानूनी सहायता से कराया अवगत
भंडरा प्रखंड की जमगाई पंचायत में मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे मुखिया धनेश्वरी उरांव की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देशानुसार पीएलवी शीत महतो ने उपस्थित ग्रामीणों को हिट एंड रन मामलों तथा नि:शुल्क कानूनी सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।