गोंडा: नगर कोतवाली पुलिस की प्रभावी पैरवी से मादक पदार्थ तस्कर को हुई 1 वर्ष सश्रम कारावास व ₹10,000 के अर्थदण्ड की सजा
Gonda, Gonda | Mar 13, 2024 नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त सत्यनारायण शुक्ला निवासी माधवपुर चकत्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अभियुक्त को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश NDPS एक्ट कोर्ट गोण्डा ने 1 वर्ष सश्रम कारावास व ₹10,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।