गोंडा: DM गोंडा के नाम से संचालित फेसबुक ID को हैकरों ने हैक कर पोस्ट किए आपत्तिजनक वीडियो व फोटो
Gonda, Gonda | Mar 13, 2024 हैकरों द्वारा DM गोंडा के नाम से संचालित फेसबुक ID को हैक करके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो पोस्ट किए गए हैं। इसको लेकर के DM नेहा शर्मा ने DM गोंडा के नाम से संचालित फेसबुक ID को बंद कराते हुए, SP को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। DM नेहा शर्मा ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है कि DM गोंडा की फेसबुक ID को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा हैक किया गया है।