गोंडा: SCPM पुलिस चौकी के निकट गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौके पर मौत
Gonda, Gonda | Mar 13, 2024 SCPM पुलिस चौकी के निकट बुधवार को गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी।दुर्रगोड़वा गांव के रहने वाले दयानन्द तिवारी बाइक से गोण्डा की ओर आ रहे थे। रास्ते में SCPM पुलिस चौकी के पास पीछे से जा रही बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। नगर कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने शव का पंचनामा भरकर PM के लिए भेज दिया है।