हज़ारीबाग: बांग्लादेश में सनातनियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हज़ारीबाग़ कर्ज़न ग्राउंड में हुआ जनसभा एवं विशाल रैली का आयोजन
बांग्लादेश में सनातनी समाज और उनके धार्मिक स्थलों पर हो रहे लगातार हमलों और अत्याचारों के खिलाफ मंगलवार को कर्ज़न ग्राउंड में एक जनसभा और विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद और बरही विधानसभा के विधायक मनोज कुमार यादव के साथ कई लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।