हज़ारीबाग: बांग्लादेश मामले को लेकर हजारीबाग में मंगलवार को बंद का आह्वान
बांग्लादेश में सनातनी समाज (हिंदू, सिख, जैन एवं बौद्ध) और मठ मंदिरों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कल मंगलवार को हजारीबाग स्टेडियम (कर्जन ग्राउंड) में सर्व सनातन समाज हजारीबाग के द्वारा एक विशाल सभा एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । अब न सहेंगे अत्याचार।उक्त जानकारी सोमवार को प्रो तारा कांत शुक्ल सर्व सनातन समाज संयोजक हजारीबाग के द्वारा दी गई ।