हज़ारीबाग: एसबीएमसीएच में विधायक प्रदीप प्रसाद ने मृतक उदय साव के परिजनों से की मुलाकात, बढ़ते अपराधों पर व्यक्त की चिंता
कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों के साथ एक भाई के रूप में खड़े रहे।