हज़ारीबाग: हजारीबाग के पूर्व मुखिया उदय साव की गोली मारकर हत्या, शहर के पुलिस लाइन के पास घेरकर सिर में गोली मारी गई
हजारीबाग शहर के पुलिस लाइन के समीप कटकमदाग प्रखंड प्रमुख विनीता देवी के पति पूर्व मुखिया एवं कांग्रेस नेता उदय साब की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर अपराधियों ने घेरकर इस घटना को अंजाम दिया और नजदीक से उदय के सिर में गोली मारी गयी। इसको सूचना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया गया,