हज़ारीबाग: हजारीबाग की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विधायक प्रदीप प्रसाद ने की पहल
हज़ारीबाग जिले में सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर तेज रफ़्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से कई निर्दोष लोगों की जान चली जाती है। यह हमारे समाज के लिए एक गहरी चिंता का विषय है। आज सोमवार 2 बजे इसी संदर्भ में नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता अभियान की घोषणा की।